इंदौर: राऊ के रमापति विहार कॉलोनी में कार खड़ी करने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पड़ोस में रहने वाले एक आरोपी ने कार हटाने की बात पर मारपीट करते हुए दूसरे का सिर फोड़ दिया. पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज आरोपी की तलाश शुरु की.58 वर्षीय पीड़ित रामरतन यादव ने राऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पड़ोसी धर्मेन्द्र पटेल ने कार हटाने की बात पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और सिर पर पत्थर मारकर घायल कर दिया.
पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि जब उन्होंने धर्मेन्द्र से अपनी कार साइड में लगाने को कहा. इस पर धर्मेन्द्र भड़क उठा और मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए झगड़ा करने लगा. रामरतन ने जब कार की फोटो लेना चाहा तो धर्मेन्द्र ने मोबाइल छीनकर फेंक दिया, जिससे स्क्रीन टूट गई. इसी दौरान धर्मेन्द्र ने पत्थर से सिर पर वार कर दिया, जिससे रामरतन लहूलुहान हो गए. वहीं, धर्मेन्द्र के ड्राइवर ने भी थप्पड़ मारा, जिससे रामरतन के कान में चोट आई. पुलिस ने धर्मेन्द्र पटेल और अन्य साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच मामले की जांच शुरु की.
