अर्धनारीश्वर मंदिर के पास मधुमक्खियों का हमला, दो बुजुर्ग महिलाएं गंभीर रूप से घायल

छिंदवाड़ा। साबले बाड़ी अर्धनारीश्वर मंदिर के समीप कुछ महिलाओं पर मधुमक्खियों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन महिलाएं गंभीर घायल हो गई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार सुक्का बाई गोस्वामी, अदिति दोनों की उम्र करीब 65 साल साबले बाड़ी की रहने वाली है। दोनों वृद्धा सुबह अर्धनारीश्वर मंदिर के समीप से गुजर रही थी। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। आसपास अफरा-तफरी मच गई। तीन से चार वृद्ध मक्खियों की चपेट में आ गई। जिसमें दो वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें तत्काल आसपास के लोगों ने जैसे तैसे बचाया और अस्पताल लेकर पहुंचे। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी बधाई

Wed Mar 18 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को ‘राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग’ का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि साध्वी निरंजन ज्योति के कुशल नेतृत्व और दीर्घ अनुभव का लाभ निश्चित रूप […]

You May Like