झाबुआ में 1 हजार 932 जोड़ो को आशीर्वाद देंगे मुख्यमंत्री

झाबुआ। जिला मुख्यालय पर 27 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजनांतर्गत विशाल सामुहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री 1 हजार 932 जोड़ो को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद देंगे और विशाल सामुहिक विवाह के साक्षी बनेंगे। जिले में लगभग 1 हजार 932 जोड़ो का सामूहिक विवाह आयोजित किया जा रहा है जिसमें लगभग 1 हजार 826 जोड़े ग्रामीण क्षेत्र से 106 जोड़े नगरीय क्षेत्र से है एवं 7 जोड़े निकाह एवं 15 जोड़े दिव्यांग श्रेणी के है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव नव विवाहित युगल को आशीर्वाद प्रदान कर प्रतीकात्मक रूप से मुख्यमंत्री कन्यादान योजनांतर्गत 49 हजार कन्यादान राशि के चेक भेंट करेंगे।

Next Post

ई-कोल विद्यालय में छापा, छात्रों के फीस वृद्धि से जुड़े दस्तावेज खंगाले 

Wed Mar 26 , 2025
सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न में संचालित ई-कोल प्राईवेट विद्यालय में जिला स्तरीय जांच टीम ने छापा मारा। जहां छात्रों के फीस में काफी गड़बड़ थी। जिन्हें जांच टीम ने खंगाला है। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देशन में निगमायुक्त डीके शर्मा के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई से […]

You May Like