ई-कोल विद्यालय में छापा, छात्रों के फीस वृद्धि से जुड़े दस्तावेज खंगाले 

सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न में संचालित ई-कोल प्राईवेट विद्यालय में जिला स्तरीय जांच टीम ने छापा मारा। जहां छात्रों के फीस में काफी गड़बड़ थी। जिन्हें जांच टीम ने खंगाला है। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देशन में निगमायुक्त डीके शर्मा के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई से निजी विद्यालयों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है।

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय बैढ़न सहित जिले भर में तथाकथित प्राइवेट विद्यालयों के व्यवस्थापकों द्वारा प्रवेश शुल्क मनमानी तौर पर वसूला जा रहा है। इसकी शिकायत पिछले कई वर्षों से कलेक्टर समेत डीईओ के यहां की जाती रही है। जहां पिछले वर्ष निजी विद्यालयों के संचालकों द्वारा छात्रों से मनमानी शुल्क वसूलने के मामले में तत्कालीन कलेक्टर के द्वारा एक जांच टीम गठित की गई थी। जिसमें बैढ़न एवं विंध्यनगर के कई प्राइवेट विद्यालयों में व्यापक पैमाने पर आर्थिक अनियमितताएं पाई गई थी। किंतु कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति की गई। लिहाजा इस वर्ष शैक्षणिक सत्र आरंभ होने के पूर्व ही प्राइवेट विद्यालयों के संचालकों द्वारा छात्रों से मनमानी शुल्क वसूलने के लिए खाका तैयार कर लिया।

Next Post

IPL सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,दो गिरफ्तार

Wed Mar 26 , 2025
  रतलाम। त्रिवेणी कुण्ड के पास आईपीएल का सट्टा कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों की विरुद्ध गैंबलिंग एक्ट में कार्रवाई की गई है। माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि त्रिवेणी कुण्ड […]

You May Like