
रतलाम। त्रिवेणी कुण्ड के पास आईपीएल का सट्टा कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों की विरुद्ध गैंबलिंग एक्ट में कार्रवाई की गई है।
माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि त्रिवेणी कुण्ड के पास से आरोपी आशुतोष सोनीवाल पिता संजय सोनीवाल ( 27) निवासी तेजा नगर, रतलाम को आईपीएल के गुजरात टाईटन्स विरूद्ध पंजाब किंग्स के मैच में मोबाईल में पारक 999 की सट्टा आईडी से सट्टा लगाते हुए आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी से एक रियलमी कम्पनी का एन्ड्रायड मोबाईल कीमत 10,000/- रुपये का जब्त किया गया है। आरोपी आशुतोष से पूछताछ में अनिल मेनी पिता स्व. गोवर्धनदास मेनी (40 ) निवासी भोयरा बावड़ी सिंधी गली रतलाम के द्वारा आईडी देना बताया गया।
आरोपी अनिल मेनी द्वारा आनलाईन इश्तिहार के माध्यम से सट्टा वेबसाईट की जानकारी की बात बताई। इसी आधार पर आरोपी अनिल द्वारा वेबसाईड पर जाकर यूजर आईडी व पासवर्ड बनाने व यूपीआई के माध्यम से आईडी में बैलेंस डालकर आरोपी आशुतोष को सट्टा करने के संबंध में आईडी देने की बात मंजूर की। दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना माणकचौक रतलाम पर अपराध क्रमांक 158/2025 धारा 4 क मध्यप्रदेश पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
