दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन से अधिक घायल

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत पिंडरई में दो पक्ष भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों ने मिलकर एक दूसरे पर रॉड, लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दीपक यादव निवासी ग्राम पिंडरई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जयगोपाल, वीरेन्द्र साई, जगतार सिंह, गोविंदा बाजीगर ने लोहे की राड एवं हाथ घूसो से मारपीट करते हुए उसे एवं उसके साथी नरेन्द्र यादव, नीरज यादव को चोट पहुंचा दी। वहीं जयगोपाल निवासी सगोवल, बिलगा जालंधर ग्रामीण पंजाब ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दीपक यादव, नरेन्द्र, नीरज यादव ने लाठी, डंडे से हमला कर उसके एवं जगतार, गोविन्द्र को चोट पहुंचा दी। बीच बचाव करने के दौरान विक्रम एवं जगदीश को भी चोट आयी है।

Next Post

मां कर्मा देवी का भव्य चल समारोह धूमधाम से निकला

Wed Mar 26 , 2025
*भजनों की शाम भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला भी आयोजित* ग्वालियर। साहू समाज समिति ने आज मां कर्मा देवी चल समारोह धूमधाम से निकाला। गेंदघर वाले हनुमान मंदिर से मां कर्मा देवी के चल समारोह का महापौर शोभा सिकरवार ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। कर्मा देवी एवं भगवान कृष्ण के […]

You May Like

मनोरंजन