कीटनाशक सेवन से अधेड़ की मौत जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

चंदला। थाना क्षेत्र के ग्राम गडरपुर नइवादी निवासी 40 वर्षीय रज्जन राजपूत की कथित रूप से कीटनाशक पदार्थ का सेवन करने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

परिजनों के अनुसार रज्जन राजपूत किसी दूसरे गांव से घर लौटे थे। कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इस दौरान उनके मुंह से कीटनाशक की गंध आने पर परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदला ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रज्जन राजपूत ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कीटनाशक का सेवन किन परिस्थितियों में किया गया।

Next Post

एसपी कार्यालय के बाहर बेटे संग युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल

Wed Jun 17 , 2026
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपने बेटे के साथ खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की सतर्कता से समय रहते दोनों को रोक लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। […]

You May Like