
दमोह.जमीन का विवाद इतना बड़ा की पिता ने बेटे को ही हंसिया मार-मार कर बुरी तरह घायल कर दिया, यह घटनाक्रम जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी पटपरा इमलीजोग टपरिया का बताया गया है. गंभीर रूप से घायल पुत्र शिवराज पिता कित्तू अहिरवार उम्र करीब 22 वर्ष निवासी पटपरा का इलाज दमोह जिला अस्पताल में जारी है.घायल ने बताया कि जमीन बेचने को लेकर पिता का रहे थे,मैंने मना किया तो पिता ने हंसिया मार-मार कर बुरी तरह घायल कर दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपी पिता को हिरासत में लिया है.
