भारत विकास परिषद ‘सहयोग’ शाखा आज लगाएगी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

ग्वालियर: भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत की ‘सहयोग’ शाखा द्वारा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आज 26 जुलाई को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आहूजा क्लिनिक, माधवगंज लश्कर में लगेगा। प्रांत के मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि यह शिविर आहूजा क्लिनिक के विशेष सहयोग से आयोजित हो रहा है, जिसमें शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।

शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा गुप्ता महिलाओं से संबंधित रोगों का परीक्षण करेंगी। वहीं, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आहूजा द्वारा चर्म रोगों की जांच और जनरल फिजिशियन डॉ. राजोरिया द्वारा सामान्य बीमारियों का चेकअप किया जाएगा।इसके साथ ही शिविर में आने वाले सभी मरीजों की डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की जांचें भी पूरी तरह निःशुल्क की जाएंगी। संस्था द्वारा डॉक्टरों के परामर्श के बाद सभी जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी बांटी जाएंगी।

Next Post

गोरखी विद्यालय में आयोजित हुआ 'गुर वंदन छात्र अभिनंदन' कार्यक्रम

Sun Jul 26 , 2026
ग्वालियर:भारत विकास परिषद की ‘सहयोग’ शाखा द्वारा गोरखी शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (बाड़ा) में “गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति की गुरु-शिष्य परंपरा को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती राजबाला माथुर, मुख्य वक्ता रीजनल संयुक्त […]

You May Like