रूस ने भारत को ड्रोन के क्षेत्र में सहयोग के लिए किया आमंत्रित : रूसी उद्योग मंत्री

नयी दिल्ली, (स्पुतनिक/वार्ता) रूस के उद्योग एवं व्यापार मंत्री एंटोन अलीखानोव ने कहा कि रूस मानवरहित परिवहन प्रणाली (ड्रोन) के क्षेत्र में भारतीय साझेदारों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है।

रूसी मंत्री ने गुरुवार को नयी दिल्ली में एक औद्योगिक मंच पर कहा, “हम मानवरहित परिवहन प्रणालियों के क्षेत्र में सहयोग पर विचार करने का प्रस्ताव रखते हैं। यह क्षेत्र हमारे देश में तेजी से विकसित हो रहा है। नए समाधान उद्योग, ऊर्जा, कृषि, हवाई फोटोग्राफी एवं मानचित्रण, तथा माल ढुलाई में व्यापक रूप से उपयोग किए जा रहे हैं।”

श्री अलीखानोव ने कहा कि रूस हवाई क्षेत्र नियंत्रण प्रणालियां विकसित कर रहा है जो निकट भविष्य में मानवरहित हवाई परिवहन के प्रबंधन का आधार बनेंगी।

इनोप्रोम.इंडिया की पहली अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शनी बुधवार को नयी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले शुरू हुई। तीन दिवसीय इस आयोजन में रूस और भारत की 120 से अधिक कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं।

 

Next Post

रोहित शर्मा की Non-Committal टी-शर्ट ने मचाया तहलका, अगरकर से क्या है कनेक्शन?

Fri Sep 11 , 2026
नयी दिल्ली, रोहित शर्मा की ‘Non-Committal’ टी-शर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैन्स ने इसे अजीत अगरकर के 2025 के बयान से जोड़ते हुए मीम्स शेयर किए। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ मैदान के बाहर अपने मजेदार अंदाज के लिए भी […]

You May Like