21.4 मिमी बरसे बदरा, बारिश का आंकड़ा 596.8 मिमी पर पहुंचा

जबलपुर‌: मानसूनी प्रणालियां एक बार फिर सक्रिय हो गई। सुबह से बारिश की झड़ी लगी रही। कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। ‌शहर बारिश से तरबतर हो गया। सुबह से दोपहर तक 21.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है, इसके साथ ही बारिश का आंकड़ा 596.8 मिमी पर पहुंच गया।मौसम विभाग की माने तो आज से 20 जुलाई तक दिन का तापमान बढऩे की उम्मीद है।

इसके साथ ही 24 घंटे में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों के दौरान इसके उत्तरी राजस्थान से होते हुए धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे की संभावना है मानसून ट्रफ माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, उत्तरी राजस्थान के मध्य भागों में बने डिप्रेशन के केंद्र, हमीरपुर, उत्तरी झारखंड और संलग्न दक्षिण बिहार पर बने सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र के 3 केंद्र, कोंटाई से होकर पूर्व- उत्तर-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।

Next Post

श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल ने की विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मुलाकात

Wed Jul 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 जुलाई (वार्ता) श्रीलंका के 14 राजनीतिक दलों के 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल दो सप्ताह के लिए भारत में रहेगा और इसका उद्देश्य ‘पड़ोसी पहले’ की नीति को ध्यान में रखते हुए भारत-श्रीलंका साझेदारी […]

You May Like

मनोरंजन