
जबलपुर। कुन्डम क्षेत्र में सातन्झर गांव में अलसी की फसल खाने से 14 मवेशियों की मौत हो गई है जबकि 9 की हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुश्री आकांक्षा उपाध्याय ने बताया कि कुंडम थाना अंतर्गत सातन्झर झू्री गांव में एक खेत में अलसी की फसल लगी हुई थी जिसे 23 मवेशियों ने खा लिया उसके बाद मवेशी बीमार पड़ गए जिनमें से 14 मवेशियों की मौत हो गई जबकि 9 बीमार है, पशु चिकित्सकों की टीम की निगरानी में मवेशियों का उपचार चल रहा है।
