मैहर: मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति की वित्तीय व्यवस्था को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। समिति के दस्तावेजों के अनुसार अप्रैल 26 तक विभिन्न मदों में कुल 7 करोड़ 94 लाख 45 हजार 478 रुपए की बकाया राशि दर्ज की गई है। यह बकाया वर्ष 2०18 से अब तक का बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक यह राशि केवल कुछ मदों तक सीमित नहीं है, बल्कि शॉपिग कॉम्प्लेक्स, प्रसाद, वाहन पाîकग, यात्री निवास, कैंटीन, फोटोग्राफी, सामान गृह और शौचालय संचालन सहित दर्जनों ठेकों में करोड़ों रुपए फंसे हुए हैं। कई ठेकेदारों द्बारा आंशिक भुगतान किया गया, लेकिन वर्षों बाद भी पूरी राशि जमा नहीं कराई गई है।
मंदिर समिति अब बकाया राशि की वसूली के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि जल्द ही विशेष शिविर लगाकर संबंधित ठेकेदारों और संचालकों से राशि वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले के सामने आने के बाद मंदिर समिति की कार्यप्रणाली और वित्तीय प्रबंधन पर भी गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। बताया गया है कि रिकार्ड के अनुसार शॉपिंग कॉम्पलेक्स का 2.52 करोड़ बकाया है इसके अलावा प्रसाद और अन्य व्यावसायिक मदों में भी लाखों रुपयों का प्रीमियम और मासिक किराया बकाया है।
बैठक में लिए गए निर्णय
उल्ल्ेाखनीय है कि शुक्रवार को कलेक्टर और समिति अध्यक्ष बिदिशा मुखर्जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लंबित किराया वसूली,यात्री सुविधाओं और मंदिर व्यवस्थाओं के लेकर महत्वपूर्ण निर्णण लिए गए थ्ो। मंदिर समिति की आय का एक बड़ा हिस्सा ठेकों और किरायों से आता है लेकिन इनकी वसूली की गति बेहद धीमी है। बताया गया कि कुछ मामलों में तो टेंडर प्रक्रिया तक वसूली लंबित होने का उल्लेख है । इससे सवाल उठ रहे है कि अब तक सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई। पुरुष शुलभ शौचालय , फोटो ग्राफी और अन्य संचालन ठेकों में आने वाली राशि अभी तक जमा नहीं किए गए है।
18 से 23 मई तक शिविर लगाकर होगी वसूली
समिति की प्रशासक के अनुसार वसूली करने के लिए 18 मई से 23 मई के बीच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह ठेका छोड़कर जाने वाले ठेकेदारों की आरसीसी नोटिस कर वसूली की जाएगी। समिति की ओर आयोजित कैंपो में दुकानदारों की नामांतरण और अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। दस्तावेजों से जुड़ी औपचारिक कमियों को भी पूरा कराया जाएगा ताकि भविष्य में किराया वसूली में बाधा न आए।
इन ठेकांे में लाखों की देनदार
बताया जा रहा है कि बंधा वाहन पार्किग ठेका 25.27 लाख रुपए। दैनिक वाहन पार्किंग पद 58.38 लाख रुपए। यात्री निवास क्रमांक 2 का 99.97 रुपए बकाया है। यात्री निवास कैंटीन का 63.89 लाख रुपए बकाया है।
इनका कहना है
कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने बताया कि नियमित रूप से किराया जमा करने वाले दुकानदारों को प्रोत्साहन देने का भी फैसला लिया गया है। ऐसे कॉम्पलेक्स और दुकानों में जनसुविधाओं का विकास किया जाएगा । मंदिर क्ष्ोत्र में सड़क सहित अन्य विकास कार्य किए जाएंगे ताकि समय पर भुगतान करने वाले व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।
कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी
इस संबंध को लेकर एसडीएम दिव्या पटेल ने बताया है कि साल 2०18 से लेकर अब तक विभिन्न मदों को मिलाकर करोड़ों बकाया है। इसी तरह अभी जो दुकानें या फिर ठेके वर्तमान मंे संचालित है उनका कुल जो बकाया राशि है 4 करोड़ 34 लाख रुपए है। यह भी बताया गया कि जो ठेके अब वर्तमान में संचालित नहंी है और जिनकी ठेका अवधि समाप्म हो चुकी है।जो ठेकेदार अब जा चुके है उनमें जो बकाया राशि है 3 करोड़ 59 लाख रुपए है। इनमें ऐसे भी ठेकदार है जो वर्तमान में ठेका संचालित नहीं कर रहे है उन पर भी करोड़ांे रुपए बाकी है शिविर लगाकर रािश की वसूली की जाएगी और जो ठेकेदार चले गए उन्हंे आरसीसी नोटिस जारी की जाएगी।
एसडीएम दिव्या पटेल
