सीहोर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं किसान मौजूद थे.
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि मध्य प्रदेश का किसान गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है और जिले के किसान भी इससे अछूते नहीं हैं. किसानों द्वारा मेहनत से तैयार की गई मूंग की फसल की सरकारी खरीद केवल सीमित मात्रा में की जा रही है. उन्होंने मांग की कि पूर्व की व्यवस्था की तरह किसानों की मूंग का 100 प्रतिशत उत्पादन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए.
किसान कांग्रेस ने सरकार से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया. इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान, जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती, राजाराम बड़े भाई, राजेन्द्र वर्मा, ओम वर्मा, कमल सिंह पहलवान, संतोष गौर, पवन राठौर, विवेक राठौर, निशांत वर्मा, लक्ष्मण सिंह सहित किसान कांग्रेस के विभिन्न ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.
