बागली नवीन नगर परिषद भवन को दुल्हन की तरह सजा दिया गया 

बागली। आखिर आजादी के बाद प्राचीन नगर परिषद भवन से 15 अगस्त को आजादी मिल गई 2 करोड रुपए की लागत से बने नवीन नगर परिषद भवन में 15 अगस्त से कामकाज शुरू हो जाएगा आजादी के एक दिन पूर्व इस भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया स्वयं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव देर रात तक यहां खड़े रहे और आकर्षक विद्युत सज्जा करवाई। सभी बागली वासियो को और नवीन भवन को लेकर उत्साह है। नगर परिषद अध्यक्ष सीमा कमल यादव ने हमारे नव भारत प्रतिनिधि सुनील योगी को बताया की करीब 2 करोड रुपए की लागत से बने इस भवन में सभी प्रबंधन विभाग के अलग-अलग कक्ष बने हैं। सभी विभागीय व्यवस्था अलग-अलग रहने से आम नागरिक को सुविधा रहेगी जिले के सबसे बड़ी नगर परिषद भवन की गिनती में है यह भवन शामिल हो गया।

Next Post

कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये दी

Fri Aug 14 , 2026
मैहर ,कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये दी। उन्होंने कहा कि “ स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज हम उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों को नमन करते हैं, जिनके त्याग और बलिदान से हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई। आइए, इस पावन अवसर पर हम […]

You May Like