भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर जामवाल ने फहराया घर पर पार्टी ध्वज

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने सोमवार को भोपाल स्थित अपने निवास पर पार्टी का ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस की महत्ता को रेखांकित करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और मूल्यों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

अजय जामवाल ने कहा कि भाजपा की स्थापना राष्ट्र सेवा, सुशासन और जनकल्याण के उद्देश्य से हुई थी और आज पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर पार्टी की उपलब्धियों और विचारधारा को याद किया।

Next Post

विधानसभा समितियों की कल मानसरोवर सभागार में होगी संयुक्त बैठक

Mon Apr 6 , 2026
भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा की विभिन्न समितियों का गठन कर दिया है। इन समितियों की संयुक्त बैठक 7 अप्रैल को अपराह्न 3:00 बजे से विधानसभा के मानसरोवर सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन […]

You May Like