विधानसभा समितियों की कल मानसरोवर सभागार में होगी संयुक्त बैठक

भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा की विभिन्न समितियों का गठन कर दिया है। इन समितियों की संयुक्त बैठक 7 अप्रैल को अपराह्न 3:00 बजे से विधानसभा के मानसरोवर सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित समितियों के सभापति एवं सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।

गठित समितियों में चार प्रमुख वित्तीय समितियां शामिल हैं, जिनमें लोक लेखा समिति, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, प्राक्कलन समिति तथा स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा अन्य 15 समितियां भी बनाई गई हैं, जिनमें कार्यमंत्रणा समिति, गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों एवं संकल्पों संबंधी समिति, याचिका एवं अभ्यावेदन समिति, प्रत्यायुक्त विधान समिति, शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति, विशेषाधिकार समिति, नियम समिति, सदस्य सुविधा समिति, पुस्तकालय, अनुसंधान एवं संदर्भ समिति, पटल पर रखे गए पत्रों के परीक्षण संबंधी समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, महिला एवं बाल कल्याण समिति, आचरण समिति, कृषि विकास समिति तथा सदस्यों के शिष्टाचार एवं सम्मान अनुरक्षण समिति शामिल हैं।

इन समितियों के गठन के साथ ही विधानसभा की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संयुक्त बैठक में समितियों की भूमिका, कार्ययोजना और आगामी सत्रों की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Next Post

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए प्रदेश भर में तैनात होंगे उड़न दस्ते, कंट्रोल रूम स्थापित

Mon Apr 6 , 2026
भोपाल। अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाहों को रोकने के लिए सभी जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने कलेक्टरों को पत्र लिखकर कंट्रोल रूम और उड़न दस्ते गठित करने तथा व्यापक अभियान चलाने को कहा है। आधिकारिक जानकारी के […]

You May Like

Play sound