आलमपुर में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन

आलमपुर। आलमपुर में शनिवार दोपहर अघोषित बिजली कटौती के विरोध में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सब स्टेशन पहुंचकर उप महाप्रबंधक (डीई) के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।

ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में प्रतिदिन कई घंटे बिजली कटौती हो रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस में लगातार बिजली जाने से स्थिति और खराब हो गई है। कार्यकर्ताओं के अनुसार मेंटेनेंस के नाम पर भी लंबे समय तक बिजली बंद रखी जा रही है, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि रात में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों में असुरक्षा का माहौल बनता है और चोरी की घटनाओं का डर रहता है। साथ ही बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। किसानों को बोवनी के समय पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से खेती का काम रुक गया है। छोटे व्यापारियों और उद्योगों पर भी इसका असर पड़ रहा है

युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में जिला महासचिव कलीम पठान, नगर अध्यक्ष नवीन त्रिपाठी, मोनू जाटव, छोटू जाटव, रोकी अहिरवार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

बैंक धोखाधड़ी मामले में महाराष्ट्र और गुजरात में कई ठिकानों पर सीबीआई ने की छापेमारी

Sat Jul 4 , 2026
मुंबई, 04 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को करोड़ों रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में महाराष्ट्र और गुजरात में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार, मुंबई में सीबीआई ने 18 जून को यहां की एक कंपनी ‘वन वर्ल्ड सोर्सिंग’ और उसके साझेदारों सहित अज्ञात लोक […]

You May Like