पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज

भिण्ड: प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अपमानजनक भाषा और गंभीर झूठे आरोप लगाने का मामला सामने आया है।प्रशांत सिंह राजावत ने मिहोना थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी रोहित शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है, रोहित शर्मा नामक युवक ने 22 सितंबर को फेसबुक पर पोस्ट कर डॉ. गोविंद सिंह पर संपत्ति को लेकर अभद्र व असंवैधानिक शब्दों का प्रयोग किया, शिकायतकर्ता का कहना है कि 1990 से 2023 तक लगातार विधायक और पूर्व मंत्री रहे डॉ. गोविंद सिंह की छवि समाज और प्रदेशभर में खराब करने की नीयत से यह पोस्ट प्रसारित की गई,​पुलिस को आवेदन सौंपकर आरोपी के विरुद्ध तत्काल मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

लहार विधायक अम्बरीष शर्मा ने की घोषणा—"2 साल में बदल जाएगी नगर की सूरत

Fri Oct 2 , 2026
भिण्ड: लहार विधायक अम्बरीष शर्मा ने आलमपुर के गांधी चबूतरा पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नगर के विकास की विस्तृत कार्ययोजना जनता के सामने रखी और विरोधियों पर तीखे प्रहार किए।​विधायक ने कहा कि वे आलमपुर नगर पंचायत के लिए पूरा एक दिन समर्पित करेंगे। उन्होंने नागरिकों […]

You May Like