हर्रहवा में 272 घन मीटर अवैध रेत जप्त

सिंगरौली : जिले में रेत के अवैध भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए ग्राम हर्रहवा में करीब 272 घन मीटर रेत जप्त की है। कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देश एवं खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
खनिज विभाग के अनुसार सिंगरौली तहसील के ग्राम हर्रहवा स्थित सर्वे नंबर 975 पर रेत के अवैध भंडारण की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच के लिए नवनियुक्त खनि निरीक्षक पुष्पराज पटेल एवं बाबूलाल वसुनिया तथा खनिज सर्वेयर सौरभ चौरसिया के संयुक्त दल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जांच के दौरान लगभग 272 घन मीटर भंडारित रेत जप्त कर रेत ठेकेदार की सुपुर्दगी में दी गई। विभागीय दल द्वारा ग्रामवासियों से पूंछतांछ कर रेत एकत्रित करने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटाई जा रही है।

Next Post

ग्वालियर में डॉक्टर दंपती के घर से 25 लाख रुपए गायब

Mon Oct 26 , 2026
ग्वालियर: नया बाजार स्थित मूंदड़ा नर्सिंग होम में डॉक्टर दंपती के बेडरूम से 25 लाख रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। रकम एक बैग में रखी थी जो छोटी अलमारी के अंदर था। जब डॉक्टर ने अलमारी खोली तो ताला सही-सलामत था और बैग भी अपनी जगह रखा […]

You May Like