सिंगरौली: जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में शनिवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति को गंभीर घायल अवस्था में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, सजहर क्षेत्र से पुलिस वाहन 112 द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल इस व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। अस्पताल प्रशासन और पुलिस द्वारा उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है।
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस घायल को पहचानता हो या उसके परिजनों के बारे में जानकारी रखता हो, तो तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें, ताकि समय रहते परिजनों को सूचना दी जा सके। यह मामला सिंगरौली जिले के देवसर क्षेत्र का है.
