जच्चा-बच्चा की मौत, पिता धरने पर बैठे: बोले-30 हजार रिश्वत नहीं दी इसलिए बेटी को मार दिया, FIR की कर रहे मांग

रीवा,  रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। मृतका के पिता रामशिरोमणि मिश्रा ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देकर प्रसव के लिए 30 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राशि नहीं देने पर उनकी बेटी की जान ले ली गई इसी मामले में रामशिरोमणि मिश्रा बुधवार दोपहर से रीवा के सिरमौर चौराहा स्थित तानसेन कॉम्प्लेक्स के सामने धरने पर बैठे हैं। उन्होंने मामले की CBI जांच, दोषियों पर FIR और गिरफ्तारी की मांग की है।

30 हजार रुपए मांगने का आरोप

रामशिरोमणि मिश्रा ने आवेदन में बताया कि उनकी बेटी कल्पना मिश्रा को प्रसव के लिए 25 अगस्त को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका आरोप है कि प्रसव के लिए अधीक्षक ने 30 हजार रुपए मांगे गए थे। पैसे नहीं देने के बाद उनकी बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने घटना को हत्या बताते हुए CBI जांच की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ तत्काल आपराधिक मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। कल्पना मिश्रा का मौत से पहले का वीडियो भी सामने आया था। इसमें वह अपनी मां और परिजनों से मदद की गुहार लगाती दिखाई दे रही थी। वीडियो में वह कह रही थी, “मां, मुझे बचा लो… मैं नहीं बचूंगी, ये लोग मुझे मार डालेंगे।” वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल में इलाज और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठे थे।

 

 

:

Next Post

अवैध शराब अड्डों पर पुलिस की दबीश, 3 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट

Wed Sep 2 , 2026
ओंकारेश्वर, थाना मांधाता पुलिस ने अवैध शराब बनाने के अड्डों पर दबीश देकर करीब 3 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट किया, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर और एसडीओपी मनोहर गवली के निर्देश पर […]

You May Like