
ओंकारेश्वर, थाना मांधाता पुलिस ने अवैध शराब बनाने के अड्डों पर दबीश देकर करीब 3 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट किया, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर और एसडीओपी मनोहर गवली के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंदया के नेतृत्व में टीम ने 1 सितंबर 2026 को कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर डुकिया-जिल्हार, ओंकारेश्वर बांध के बैक वाटर जंगल किनारे नाव से दबीश दी गई। मौके पर तीन अलग-अलग अड्डों पर प्लास्टिक और लोहे के 70-80 छोटे-बड़े ड्रमों में रखा करीब 3000 लीटर महुआ लहान मिला। पंचनामा तैयार कर मौके पर ही नष्टीकरण किया गया। पुलिस ने बताया कि आगे भी अवैध शराब के अड्डों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
