कनाडा दो अप्रैल तक नहीं लगायेगा अमेरिकी वस्तुओं पर दूसरे चरण का टैरिफ

ओटावा, 07 मार्च (वार्ता) कनाडा ने घोषणा की है कि वह अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ के दूसरे चरण को दो अप्रैल तक लागू नहीं करेगा।

वित्त मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने गुरुवार को यह घोषणा की। श्री लेब्लांक ने अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ में देरी की घोषणा के तुरंत बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, “अमेरिका ने कनाडा से कनाडा-अमेरिका-मेक्सिको समझौता (सीयूएसएमए) अनुपालन वाले निर्यात पर टैरिफ को दो अप्रैल तक निलंबित करने पर सहमति व्यक्त की है। परिणामस्वरूप, कनाडा दो अप्रैल तक 125 अरब कनाडाई डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ का दूसरा चरण लागू नहीं करेगा, जबकि हम सभी टैरिफ को हटाने के लिए काम करना जारी रखेंगे।”

गौरतलब है कि श्री ट्रंप ने गुरुवार को मैक्सिको और कनाडा को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की कि मैक्सिको और कनाडा को दो अप्रैल तक कुछ वस्तुओं पर टैरिफ नहीं देना होगा। दोनों देशों को यह छूट उन वस्तुओं के लिए दी गयी है, जो सीयूएसएमए के तहत आती हैं।

Next Post

स्पेसएक्स के स्टारशिप ने आठवीं परीक्षण उड़ान भरी

Fri Mar 7 , 2025
लॉस एंजिल्‍स, 07 मार्च (वार्ता) स्‍पेसएक्‍स के विशाल स्‍टारशिप रॉकेट ने गुरुवार को अपनी आठवीं परीक्षण उड़ान भरी। स्‍टारशिप ने अमेरिकी राज्‍य टेक्सास में ब्राउन्‍सविले के निकट कंपनी की स्‍टारबेस सुविधा से उड़ान भरी। स्‍पेसएक्‍स के अनुसार, इस परीक्षण उड़ान में पिछले परीक्षण में हासिल नहीं हो पाने वाले उद्देश्‍यों […]

You May Like

Play sound