मुर्मु ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली 19 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , “ईस्टर के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर भारत और विदेशों में रहने वाले ईसाई समुदाय के सदस्‍यों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूँ।

प्रभु ईसा मसीह के पुनर्जीवन की याद में मनाया जाने वाला ईस्टर का पवित्र त्योहार हमें निस्वार्थ प्रेम और सेवा का संदेश देता है। ईसा मसीह के बलिदान से हमें त्याग और क्षमा की सीख मिलती है। उनके जीवन से मानवता को सत्य, न्याय और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

आइए, इस उल्‍लासपूर्ण अवसर पर हम उनके जीवन-मूल्यों का अनुसरण करें, जिससे समाज में शांति और समृद्धि का संचार होता रहे।”

Next Post

रोगग्रस्त होकर नहीं की जा सकती विकसित भारत की संकल्पना : शाह

Sat Apr 19 , 2025
नयी दिल्ली 19 अप्रैल (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि विकसित भारत की संकल्पना रोगग्रस्त होकर नहीं की जा सकती ,इसीलिए यह बहुत ज़रूरी है कि देश का हर नागरिक स्वस्थ रहे। श्री शाह ने शनिवार को यहां विश्व यकृत (लीवर) दिवस के अवसर पर यकृत […]

You May Like