विधायक दोगने ने सामाजिक कार्यकर्ताओं पर दर्ज FIR निरस्त करने की उठाई मांग

हरदा: हरदा विधायक डॉ रामकिशोर दोगने ने पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम रेंज, आयुक्त, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव और दुर्भावना के तहत यह कार्रवाई की है।

विधायक ने पत्र में उल्लेख किया कि ग्राम रेलवां निवासी 80 वर्षीय अजब सिंह ने कथित पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर 10 मई को जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। इसके विरोध में सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने हंडिया थाने में शांतिपूर्ण धरना देकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना है कि प्रदर्शन के दौरान किसी भी सड़क या राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित नहीं किया गया, फिर भी पुलिस ने तथ्यों को तोड़-मरोड़कर झूठी एफआईआर दर्ज की। उन्होंने निष्पक्ष जांच, एफआईआर निरस्त करने और दोषी पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

नायता मुंडला में बिना लाइसेंस अवैध रूप से रखा था विस्फोटक पायरो सामान, दुकान मालिक और किरायेदार पर केस दर्ज

Sat May 30 , 2026
इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला में बीते दिनों एक दुकान में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच के बाद पुलिस ने दुकान मालिक और किरायेदार के खिलाफ अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भंडारण करने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी […]

You May Like