जबलपुर: अधारताल थाने में दर्ज एक प्रकरण में गौशाला संचालक को समझौता करने दबाव बना जा रहा है और ऐसा न करने पर लगातार बदमाश जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है ।शिकायतकर्ता राहुल पटेल पिता लोचन सिंह पटेल 23 वर्ष निवासी निवासी देवताल गढ़ा ने बताया कि वे खजरी खिरिया स्थित माँ नर्मदा गौशाला का संचालक है।
11 फरवरी को सचिन पटेल, प्रवीण पटेल उर्फ चंदन, सौरभ पटेल, ओमप्रकाश उर्फ गुड्डा पटेल, मनोज पटेल और नारायण उर्फ बबलू पटेल द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी। जिसकी एफआईआर थाने में दर्ज कराई थी। मामले में समझौता करने का उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है।
