रिलायंस इंडस्ट्रीज का चौथी तिमाही में मुनाफा 6.4 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई 25 अप्रैल (वार्ता) उद्योगपति मुकेश अंबानी की पेट्रोलियम समेत विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सकल शुद्ध मुनाफा इसके पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 21243 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेकर 22611 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि उसे वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 22611 करोड़ रुपये का सकल शुद्ध मुनाफा हुआ, जो वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही के 21243 करोड़ रुपये से 6.4 प्रतिशत अधिक है।

आलोच्य अवधि में कंपनी की कुल आय में 9.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 245249 करोड़ रुपये से बढ़कर 269478 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इसी तरह इस अवधि में उसके कुल व्यय में भी 10.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 217529 करोड़ रुपये से बढ़कर 240375 करोड़ रुपये हो गया।

 

Next Post

सीआरपीएफ के कुक की अचनाक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा

Fri Apr 25 , 2025
नीमच। जिले के सीआरपीएफ कैंपस में शुक्रवार को खाना बनाते समय एक सीआरपीएफ जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कैंट थाना पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन