अब जब दूसरी बैठक हो तो प्रगति के साथ दिखे सुधार: कलेक्टर

जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बुधवार को जिला साख समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक में स्वरोजगार योजनाओं के प्रेषित प्रकरणों को समय पर स्वीकृति देने तथा आवेदकों को ऋण वितरित करने के निर्देश बैंक अधिकारियों को दिये हैं।कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में बैंकों और स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी सामंजस्य बनाकर योजनाओं का लाभ अधिकतम हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिये, ताकि दूसरी तिमाही की बैठक के पूर्व प्रगति में और अधिक सुधार दर्ज हो सके।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में कलेक्टर सिंह ने राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के तहत बैंकों को भेजे गये प्रकरणों व स्वीकृत प्रकरणों में ऋण वितरण की स्थिति की बैंकवार जानकारी ली। सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत, रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि आशीष हसनी, एलडीएम दिवाकर ठाकुर, नाबार्ड के जिला प्रबंधक अपूर्व गुप्ता, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विनीत रजक सहित स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े सभी विभागों व विभिन्न बैंकों के अधिकारी बैठक में मौजूद थे।

Next Post

जम्मू-कश्मीर व लद्दाख से वीयू में प्रवेश लेने पहुंचे विद्यार्थी

Thu Sep 25 , 2025
जबलपुर: नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में बुधवार को कश्मीर घाटी और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले विद्यार्थी सत्र 2025-2026 के लिए प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित की गई । जिसमें वेटरनरी कॉलेज जबलपुर, महू व रीवा में स्नातक कक्षा में प्रवेश लेने हेतु […]

You May Like

Play sound