जम्मू-कश्मीर व लद्दाख से वीयू में प्रवेश लेने पहुंचे विद्यार्थी

जबलपुर: नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में बुधवार को कश्मीर घाटी और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले विद्यार्थी सत्र 2025-2026 के लिए प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित की गई । जिसमें वेटरनरी कॉलेज जबलपुर, महू व रीवा में स्नातक कक्षा में प्रवेश लेने हेतु जम्मू – कश्मीर , लद्दाख के छात्रों में अधिक रुझान देखने मिला।

जिसके अंतर्गत कश्मीरी प्रवासियों और कश्मीरी पंडितों, कश्मीरी हिंदू परिवारों (गैर-प्रवासी) के लिए कश्मीर घाटी की 15 सीटों में से 14 सीटों पर प्रवेश ले लिया गया ।वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों में सभी 6 सीटों में प्रवेश लिया गया। विश्वविद्यालय द्वारा गठित काउंसलिंग कमिटी के अध्यक्ष कुलसचिव डॉ एस एस तोमर एवं सदस्यगण डॉ आरके शर्मा, डॉ शशिकांत महाजन, डॉ सुदिप्ता घोष, डॉ पूनम शाक्य, डॉ अक्षय गर्ग, डॉ असित जैन,डॉ सोना दुबे, उपकुलसचिव निधि भलावी व शिव मोहन ने सभी दस्तावेजों की जांच करने के पश्चात प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की।

Next Post

नवरात्रि के शुभ अवसर पर रिलीज हुआ पवन सिंह की फ़िल्म "मोहरा "का फर्स्ट लुक

Thu Sep 25 , 2025
मुंबई, (वार्ता) भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह की फ़िल्म “मोहरा “का फर्स्ट लुक नवरात्रि के शुभ अवसर पर रिलीज कर दिया गया है। फर्स्ट लुक मे पवन सिंह रफ एंड तफ एंग्री मैन के लुक मे नज़र आ रहे हैं, जिसे देखकर दर्शक काफी उत्साहित हो रहे है।प्रियांशी […]

You May Like