हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी संस्कृति का दर्पण है

शाजापुर, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में सम्राट विक्रमादित्य विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन व शिक्षा संस्कृति न्यास द्वारा हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार हेतु हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया. वक्तताओं ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी संस्कृति का दर्पण है. वहीं हिंदी भाषा के महत्व और उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला.

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में हिंदी अध्ययनशाला विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के आचार्य श्रीमती गीता नायक ने हिंदी भाषा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें दैनिक जीवन अधिक से अधिक हिंदी भाषा के शब्दों का प्रयोग करना चाहिए, हमारे बोलचाल तथा व्यवहार में भी हिंदी की आभा झलकना चाहिए. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री दीपा कीर ने की.इस अवसर पर हिंदी भाषा प्रचार प्रसार सह प्रांत संयोजक गौरव गौतम ने भी हिंदी के महत्व को बताते हुए कहा की भाषा के साथ बोली का भी प्रयोग विद्यार्थियों को करना चाहिए. डॉ. भिलाला ने भी हिंदी भाषा पर अपने विचार प्रकट किए. इस अवसर पर संस्था प्राचार्य हेमेंद्र यादव तथा श्रीमती रेखा पुरोहित एएनसीसी अधिकारी डॉ.माखनलाल धानुक ने भारतीय परंपरा अनुसार सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया. कार्यक्रम में अनवर अहमद शेख, अशोक पाटीदार, गौरव व्यास, भारती चौहान, ज्योति धाकड़, बद्रीलाल नागर, जयराम गंगवाल, ज्योति रिणवा एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक एवं राष्ट्रीय कवि संतोष कुमार मालवीय ने किया.

Next Post

यूजीसी रोलबैक के नारों से गूंजा सोहागपुर: सवर्ण समाज ने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Sat Sep 19 , 2026
सोहागपुर। यूजीसी के रूप में एक काला कानून भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा सवर्ण समाज के ऊपर जबरन थोपा गया है। किसी के भी द्वारा उक्त प्रकार के कानून की कोई मांग नहीं की गई थी। यह बात पूर्व विधायक एवं कद्दावर नेता गिरिजा शंकर शर्मा ने सवर्ण समाज के […]

You May Like