बैंकाक 28 जुलाई (वार्ता) थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में सोमवार को गोलीबारी की एक घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी।
स्थानीय मीडिया थाईराथ ने यह जानकारी दी है। गोलीबारी में जिन लोगों की मौत हुई उनमें चार लोग बाजार के सुरक्षाकर्मी थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमलावर ने बाजार में अंधाधुंध गोलीबारी की और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में कुल छह लोग मारे गए, जिसमें हमलावर भी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस हमलावरों को हमले के पीछे मकसद क्या था। सोशल मीडिया पर फूड मार्केट की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज सहित कई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में गोलीबारी के बीच लोग दुकान से भागते हुए नजर आ रहे हैं।
