भीषण गर्मी में भी स्कूली बच्चों को राहत नहीं

जबलपुर: शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय को लेकर एक गंभीर सवाल खड़ा हो गया है। अधिकतर स्कूलों में छुट्टी का समय दोपहर 2 बजे होता है। इस तपती दोपहर में छोटे-छोटे बच्चे स्कूल से तेज धूप के बीच घर पहुंच रहे हैं। जिससे बच्चों की सेहत को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। कई अभिभावकों ने बताया कि बच्चे इतनी तेज धूप में साइकिल, गाड़ी, गर्म वैन और बसों से घर पहुंचते हैं, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ने की आशंका है।
स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़
विशेषज्ञों का भी मानना है कि अत्यधिक गर्मी में बच्चों को लंबे समय तक बाहर रखना खतरनाक हो सकता है। लू, डिहाइड्रेशन और थकान जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं, जो उनके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती हैं। अभिभावकों का कहना है कि इस तपती गर्मी में बच्चों को ऐसे समय पर स्कूल से छोड़ना न केवल असंवेदनशील निर्णय है, बल्कि यह उनके स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ भी है।
समय सारिणी बदले या मिले छुट्टी
अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्कूलों की समय-सारिणी में तत्काल बदलाव किया जाए। उनका सुझाव है कि सुबह के समय में कक्षाएं संचालित की जाएं और दोपहर की भीषण गर्मी से पहले ही छुट्टी दे दी जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेता है और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं

Next Post

बिना अनुमति नहीं होगा निजी नलकूपों का खनन

Sat Apr 18 , 2026
जबलपुर: जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की अनुशंसा पर एक आदेश जारी कर गर्मियों के दौरान जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पेयजल का समान वितरण सुनिश्चित करने तथा जनता की आवश्यकता की पूर्ति के मद्देनजर 30 जून तक सम्पूर्ण जिले […]

You May Like