कल केबिनेट करेगी प्राणी संग्रहालय का दौरा, इंदौर को मिलेगा ‘किंग कोबरा’ का तोहफा

इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश के केबिनेट सदस्यों के प्रस्तावित इंदौर दौरे से पूर्व महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संबंधित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण प्रारंभ कर दिया है. आज सुबह महापौर ने प्राणी संग्रहालय का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पूरी केबिनेट मंगलवार को प्राणी संग्रहालय का भ्रमण करेंगे. इस अवसर पर महापौर भार्गव के साथ एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, संग्रहालय प्रभारी डॉ. उत्तम यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

निरीक्षण के दौरान महापौर ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वन्यजीवों के प्रति विशेष लगाव रहा है. वे हमेशा उनके संरक्षण के प्रति सजग रहते हैं. इसी भावना से वे इंदौर के वन्यजीव प्रेमियों को ‘किंग कोबरा’ जैसे दुर्लभ सर्प को संग्रहालय में शामिल करने का उपहार देने जा रहे हैं. महापौर ने इसे इंदौरवासियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह न केवल संग्रहालय की लोकप्रियता बढ़ाएगा, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का भी माध्यम बनेगा.

उन्होंने आगे बताया कि संग्रहालय में भविष्य में 14-डी थिएटर और फिश एक्वेरियम जैसी नई परियोजनाएं भी शुरू की जाएंगी, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को और भी रोचक और ज्ञानवर्धक अनुभव प्राप्त होगा. यह दौरा मुख्यमंत्री की इंदौर यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Next Post

ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Mon May 19 , 2025
इंदौर:नारकोटिक्स विंग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. जब्त मादक पदार्थ की कीमत सात लाख पचास हजार रुपए बताए जा रही है.नारकोटिक्स विंग की एसआई सीमा मिमरोट ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में कार्रवाई को […]

You May Like