इंदौर:शहर की प्रमुख एबी रोड, जिस पर पहले बीआरटीएस (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) संचालित था, अब नए नाम से जानी जाएगी। इस मार्ग का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के सम्मान में अटल बिहारी वाजपेई मार्ग किया गया है।
नगर प्रशासन के इस निर्णय को शहर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नाम परिवर्तन से न केवल अटल जी के योगदान को सम्मान मिलेगा, बल्कि शहर की पहचान भी एक नई ऐतिहासिक विरासत से जुड़ेगी। जल्द ही मार्ग पर नए नाम के संकेतक और बोर्ड लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
