भोपाल:ईदगाह क्षेत्र स्थित चर्च में क्रिसमस पर्व के अवसर पर आज विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशियाँ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गईं।
प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग शामिल हुए, जहां शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया। पादरी द्वारा विशेष प्रार्थनाएं कराई गईं और प्रभु यीशु के जीवन एवं उनके उपदेशों पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और समाज में सद्भाव एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
