
जबलपुर। मानसून के इंतजार के बीच पारा चढ़ गया है, भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है, तापमान हर दिन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी दी है।
आने वाले 5 दिनों में जबलपुर ज़िले में अधिकतम 43- 44 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 28- 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। इसके साथ ही 13 से 15 जून के बीच कुछ जगह हल्की वर्षा एवं आँधी चलने की संभावना हैँ।
