ग्वालियर मेला में कृषि विश्वविद्यालय ने लगाई प्रदर्शनी

ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेला में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय द्वारा कृषि की नवीन एवं उन्नत तकनीकों, कृषि से संबंधित विभिन्न प्रादर्श, प्रसंस्कृत एवं जैविक उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अरविन्द कुमार शुक्ला ने किया।

कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार सेवा ने यह प्रदर्शनी लगाई है। प्रदर्शनी समन्वयक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्वालियर डॉ. शैलेन्द्र सिंह कुशवाह ने कुलगुरू को प्रदर्शनी का अवलोकन कराया। साथ ही प्रदर्शित तकनीकों और उत्पादों की जानकारी दी।

Next Post

महापौर मालती राय के बंगले पर बजरंग दल का प्रदर्शन, गौमांस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग

Wed Jan 21 , 2026
भोपाल:नगर निगम के स्लाटर हाउस से निकले एक ट्रक में जांच के दौरान गौमांस पाए जाने के मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज महापौर मालती राय के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया। इस घटना से नाराज कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बजरंग […]

You May Like