सेफ क्लिक 2.0’’ अभियान का समापन लेकिन साइबर सतर्कता जारी रहेगी

ग्वालियर: मप्र पुलिस द्वारा चलाये गये ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ अभियान का समापन हो गया है लेकिन साइबर सतर्कता जारी रहेगी।ग्वालियर पुलिस द्वारा 15 दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान के दौरान करीब 66 लाख लोगोें को जागरूकता कार्यक्रम एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक किया गया। समापन कार्यक्रम में ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ जागरूकता अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों एवं अभियान में सहयोग करने वाली संस्थाओं व छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हैकथॉन, कार्यशालाएं, रैलियां, नुक्कड़ नाटक और जनसंवाद अभियान की विशेष पहचान बने। पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह की उपस्थिति में 15 दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान का समापन किया गया। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयराज कुबेर, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवेश सिंह बधेल सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण और गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एसएसपी ग्वालियर द्वारा अभियान में सहयोग व उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों तथा हैकथॉन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी छात्रों एवं विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्वालियर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम व सोशल मीडिया के माध्यम से करीब 66 लाख लोगोें को जागरूक किया गया जिसमें शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं, महिला, बच्चे तथा आमजन शामिल हैं।

Next Post

18 घंटे में पकड़े गए 17 लाख की लूट के सनसनीखेज दो आरोपी

Thu Jul 9 , 2026
गुना: शहर के शीतला माता मंदिर क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर हुई 17 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट के मामले में गुना पुलिस ने दो आरोपियों को भोपाल से दबोच लिया है। बदमाशों का एक साथी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही […]

You May Like