22 लाख के लोन में डिफॉल्ट, सील तोड़कर संपत्ति पर कब्जा

इंदौर: बाणगंगा पुलिस ने लोन की राशि नहीं चुकाने और जब्त की गई संपत्ति पर अवैध कब्जा करने के आरोप में पति-पत्नी समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. शिकायतकर्ता नितिन सिलोदिया ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी से आरोपियों पूजा जायसवाल और विनय जायसवाल ने 22 लाख 77 हजार 582 रुपए का ऋण लिया था.

लोन का भुगतान 45 हजार 666 रुपए की 120 मासिक किश्तों में होना था, लेकिन शुरुआत से ही आरोपी किस्तें नहीं भरते रहे. कंपनी द्वारा 15 अप्रैल 2024 को डिमांड नोटिस और 15 मई 2024 को अनुबंध निरस्तीकरण का नोटिस भेजा गया, जिसका कोई जवाब नहीं मिला और न ही भुगतान किया. इसके चलते 9 सितंबर 2025 को संपत्ति को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया. बाद में जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सील तोड़कर अवैध रूप से संपत्ति पर कब्जा कर लिया. मामले की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

नो-एंट्री में लापरवाही से वाहन दौड़ाने वाला चालक पकड़ा

Fri Sep 19 , 2025
इंदौर: तिलकनगर पुलिस ने नो-एंट्री जोन में तेज और लापरवाही से वाहन दौड़ाने वाले एक चालक को पकड़कर मामला दर्ज किया है. देर रात रात करीब 9 बजे पिपलियाहाना स्थित एसेन्सिया होटल के पास चेकिंग पाइंट लगाया था. इस दौरान आईसर वाहन क्रमांक एमपी-13 जीए-8793 का चालक लहराते हुए वाहन […]

You May Like