कानपुर देहात की सभी तहसीलों में EVM जागरूकता अभियान शुरू

कानपुर देहात में लोगों को EVM से वोट डालने की प्रक्रिया समझाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। जिले की सभी तहसीलों में डेमो EVM मशीनें लगाई गई हैं। यहां अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आम लोगों और जनप्रतिनिधियों को मशीन चलाने और मतदान करने का तरीका बताया जा रहा है।

अकबरपुर तहसील में SDM राजकुमार पांडे ने अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने लोगों से डेमो मशीन पर वोट डलवाया और EVM के बटन दबाने से लेकर मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाई।

इस अभियान का उद्देश्य लोगों को EVM के इस्तेमाल की जानकारी देना और मतदान से जुड़ी उनकी शंकाओं को दूर करना है। प्रशासन के मुताबिक, यह जागरूकता अभियान चुनाव तक जारी रहेगा।

Next Post

विंध्य की वादियों में बसा परसिली रिसॉर्ट, बनास नदी की सफेद रेत और घने जंगल विदेशी पर्यटकों को भी लुभा रहे

Fri Nov 20 , 2026
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के मझौली विकासखंड में स्थित परसिली रिसॉर्ट अब देशी ही नहीं, विदेशी पर्यटकों के बीच भी अपनी खास पहचान बना रहा है। बनास नदी के किनारे बसे इस रिसॉर्ट की खूबसूरती, चारों तरफ फैले घने जंगल और सफेद रेतीले तट पर्यटकों को आकर्षित कर रहे […]

You May Like