नो-एंट्री में लापरवाही से वाहन दौड़ाने वाला चालक पकड़ा

इंदौर: तिलकनगर पुलिस ने नो-एंट्री जोन में तेज और लापरवाही से वाहन दौड़ाने वाले एक चालक को पकड़कर मामला दर्ज किया है. देर रात रात करीब 9 बजे पिपलियाहाना स्थित एसेन्सिया होटल के पास चेकिंग पाइंट लगाया था. इस दौरान आईसर वाहन क्रमांक एमपी-13 जीए-8793 का चालक लहराते हुए वाहन चला रहा था.

मौके पर तैनात पुलिस बल और एसआई संजय चौहान ने स्टॉपर की मदद से वाहन को रोका. पुलिस का कहना है कि यदि चालक को समय रहते नहीं रोका जाता तो वह गंभीर हादसे का कारण बन सकता था. आरोपी चालक 55 वर्षीय जगदीश प्रजापति निवासी तलावली चांदा, बजरंग नगर थाना लसूड़िया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

Next Post

बालेन्दु शुक्ला से मिले पीसी शर्मा

Fri Sep 19 , 2025
ग्वालियर: मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री पी सी शर्मा ने आज पूर्व मंत्री एवं मोहब्बत की दुकान के संस्थापक अध्यक्ष बालेंदु शुक्ला के निवास पर पहुंच कर उनसे सौजन्य भेट कर ग्वालियर चंबल अंचल की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। इस अवसर पर ग्वालियर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता […]

You May Like