
सिंगरौली/30 जून देवसर के पूर्वी बाईपास स्थित एसडीओपी कार्यालय के सामने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक मासूम बच्ची घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रही बाइक ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी योगेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायल बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवसर रवाना किया। उनकी तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
