जबलपुर: शहर में कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार शहर में कोरोना का पहला मरीज सामने आया है। संक्रमित मरीज का नाम रामज़ान है, जिसकी उम्र 82 वर्ष बताई जा रही है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें तुरंत कार्डियक वार्ड से कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
रामज़ान का सैंपल 10 जून को दोपहर 2:24 बजे लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट आज आई है। जांच आरटी-पीसीआर टेस्ट के माध्यम से की गई और नासॉफैरिंजियल सैंपल में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट की पुष्टि डॉ. ऋति सेठ द्वारा की गई है।
