भोपाल: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2024 के अधिकांश विषयों के परिणाम जारी कर दिए हैं। हाल ही में आयोग ने केमेस्ट्री विषय के 199 पदों का परिणाम भी घोषित किया है। जिसके बाद अब कुछ ही विषयोपन के परिणाम आने बाकी हैं. वहीँ जानकारी के अनुसार सभी 23 विषयों के साथ-साथ लाइब्रेरियन और खेल अधिकारी पदों के लिए साक्षात्कार की तैयारी की जा रही है।
संभावना जताई जा रही है कि इन साक्षात्कारों की प्रक्रिया आगामी वर्ष के फरवरी माह के अंत तक प्रारंभ की जाएगी। वर्तमान में आयोग सहायक प्राध्यापक भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया को पूर्ण करने में जुटा है।वहीं जूलॉजी विषय के साक्षात्कार इस समय जारी हैं. जबकि केमेस्ट्री का 17 नवम्बर से शुरू होने वाला है. खेल अधिकारी पदों के लिए साक्षात्कार दिसंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित हैं और लाइब्रेरियन पदों के साक्षात्कार दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके पश्चात आयोग चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगा जिनकी संख्या लगभग 890 है।
