गुना में 2 फरवरी से फिर से लौटेगी हॉकी की चमक

गुना। खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शहर की सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक’ अखिल भारतीय स्व. लाल बहादुर शास्त्री स्मृति स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता’ का आयोजन लंबे इंतजार के बाद फिर से होने जा रहा है। नगरपालिका परिषद गुना के तत्वावधान में इस 38वीं प्रतियोगिता का आयोजन 2 फरवरी से 8 फरवरी तक किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हॉकी इंडिया से प्रतियोगिता के आयोजन की आधिकारिक तिथि प्राप्त हो चुकी है। खास बात यह है कि हॉकी टर्फ (एस्ट्रोटर्फ) लगने के बाद यह

शास्त्री हॉकी प्रतियोगिता का पहला आयोजन होगा। गुना वासियों को पहली बार अपने शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदान पर देश के दिग्गज खिलाड़ियों का कौशल देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें देश की लगभग 15 ख्यातिनाम टीमें शामिल हो रही हैं। नपाध्यक्ष के अनुसार, इन टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी शिरकत करेंगे जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं या वर्तमान में हॉकी लीग मैच खेल रहे हैं। स्थानीय हॉकी टीम को भी इस बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

 

Next Post

सर्बिया-रूस गैस वार्ता का नया दौर फरवरी के दूसरे पखवाड़े में होने की उम्मीद

Tue Jan 27 , 2026
मास्को, 27 जनवरी (वार्ता/स्पुतनिक) सर्बिया और रूस के बीच गैस आपूर्ति वार्ता का नया दौर फरवरी के दूसरे पखवाड़े में होने की उम्मीद है। यह जानकारी मंगलवार को सर्बिया गैस के पर्यवेक्षी बोर्ड के प्रमुख अलेक्जेंडर वुलिन ने आरआईए नोवोस्ती को दी। उन्होंने कहा कि फरवरी के दूसरे पखवाड़े में […]

You May Like