‘राहु केतु’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 19 अप्रैल को ज़ी सिनेमा पर होगा

मुंबई, 16 अप्रैल (वार्ता) फिल्म ‘राहु केतु’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 19 अप्रैल को रात आठ बजे ज़ी सिनेमा पर होगा। यह फिल्म दो भोले-भाले लेकिन बेहद प्यारे किरदारों ‘राहु’ और ‘केतु’ की कहानी पर केन्द्रित है, जो एक लेखक की जादुई नोटबुक से निकलकर ज़िंदगी में आ जाते हैं और शुरू हो जाती है मस्ती, कॉमेडी और ढेर सारी हँसी। पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा द्वारा निभाए गए किरदार फिल्म में चार चाँद लगा देते हैं। ऐसे में, मस्ती, इमोशन और एडवेंचर से भरी यह फिल्म पूरे परिवार के लिए एक मजेदार अनुभव लेकर आती है।

केतु का किरदार निभा रहे पुलकित सम्राट ने कहा, “राहु केतु उन फिल्मों में से है, जिसमें आप बस खुद को छोड़ देते हैं और मजा लेते हैं। केतु का किरदार निभाना अपने आप में एक अलग ही अनुभव रहा। वह सीधा-सादा है और हमेशा अजीब हालात में फंस जाता है और यही उसे देखने में मजेदार बनाता है। इस पूरे हँगामे के बीच भी केतु में एक सादगी और सच्चाई है, जिससे मैं खुद को जोड़ पाया। वरुण के साथ काम करना बहुत मजेदार रहा और मुझे खुशी है कि अब लोग इस कहानी को अपने परिवार के साथ टीवी पर देख पाएँगे।”

राहु का किरदार निभा रहे वरुण शर्मा ने कहा , “राहु केतु ऐसी फिल्म है, जिसे आप बिना ज्यादा सोचे बस एंजॉय कर सकते हैं। राहु का किरदार निभाना एक रोलरकोस्टर जैसा अनुभव रहा। वह अलग है, इमोशनल है और हर वक्त अपने आसपास हो रही चीजों को समझने की कोशिश करता रहता है। उसके पास हर सवाल का जवाब नहीं होता और यही बात उसे हमारी तरह बना देती है। मुझे राहु की सबसे अच्छी बात यह लगी कि इस पूरे उतार-चढ़ाव के बीच भी उसके भीतर बहुत सारा दिल है। पुलकित के साथ काम करना और भी मज़ेदार हो गया, क्योंकि सेट पर हमारी एनर्जी एक-दूसरे से बिल्कुल मैच करती थी। उम्मीद है कि परिवार के साथ लोग घर बैठे एक साथ हँसेंगे और ‘राहु’ के इस पागलपन भरे सफर का भरपूर मज़ा ले सकेंगे।”

Next Post

केनूद के पास भीषण सड़क हादसा: मां-बेटे की मौत

Thu Apr 16 , 2026
खंडवा। जिले का मांधाता क्षेत्र इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। क्षेत्र में लूट, चोरी, दुष्कर्म, अवैध गतिविधियों और सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं से आमजन में भय और आक्रोश है। पुनासा क्षेत्र में हथियारों के दम पर व्यापारी से लूट, पामाखेड़ी में स्कॉर्पियो सवारों का उत्पात, 90 वर्षीय […]

You May Like