चुरहट में जनगणना प्रशिक्षण और शासकीय संस्थानों का जायजा लेने पहुँचे कलेक्टर

सीधी: कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा चुरहट क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता एवं प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर परिषद चुरहट कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने एवं दस्तावेजों का व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों को सभी सेवाएं समय पर और बिना किसी परेशानी के उपलब्ध कराई जाएं, जिससे आमजन को अनावश्यक भटकना न पड़े।

कलेक्टर ने चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन करते हुए एक्सपायरी दवाइयों के उचित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने, एम्बुलेंस संचालन की सतत निगरानी रखने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। तहसील न्यायालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लोकसेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत चिन्हित सेवाओं को समय-सीमा में प्रदान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने न्यायालय में प्रकरणों की नियमित सुनवाई सुनिश्चित करते हुए लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण करने पर जोर दिया। इसके साथ ही भू-अर्जन से संबंधित कार्यवाहियों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने जनगणना प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जनगणना कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए स्वयं भी इस प्रक्रिया में सहभागिता करने की अपील की। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जनगणना कार्य के दौरान वर्तमान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानियां बरती जाएं, ताकि कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप सेवाएं प्रदान करने तथा आमजन को बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार साक्षी गौतम सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की महाभिड़ंत, फिट होकर लौटे पैट कमिंस संभालेंगे कप्तानी, प्लेऑफ की रेस हुई और भी दिलचस्प

Sat Apr 25 , 2026
जयपुर | आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) अपने घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना करेगी। जयपुर में इस सीजन का यह पहला मैच है, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। हैदराबाद के लिए राहत की बात यह है […]

You May Like