
इंदौर. शहर में अवैध हथियारों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ाते हुए पलासिया पुलिस ने एक युवक को गवली चौक पुल के पास तलवार और धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया. युवक के पास से लोहे की बड़ी तलवार और खटकेदार चाकू जब्त किया है.
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर आरोपी रोहन बोरासी उम्र 22 वर्ष, निवासी मकान नंबर 67-68 बड़ी ग्वालटोली, इंदौर को घेराबंदी कर पकड़ा. उसकी तलाशी लेने पर एक लोहे की तलवार और एक खटकेदार लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ. हथियारों को विधिवत पंचनामा बनाकर जब्त कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और उससे यह पूछताछ की जा रही है कि वह इन हथियारों को कहां और किस उद्देश्य से लेकर जा रहा था.
