युवक कांग्रेस ने युवाओं से किया संवाद,नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर नारेबाजी कर बस स्टैंड पर शिक्षा मंत्री फूंका पुतला

पानसेमल। नगर के खेतिया रोड स्थित श्री जी सिनेमा में युवा कांग्रेस ने जनसंवाद के तहत युवाओं से संगठन मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से चर्चा की। पोरलाल खरते एवं मोंटा खेड़कर,प्रकाश खेड़कर ने नीट की परीक्षा पेपर लीक मामले को पर सरकार पर निशाना साधा ओर बताया कि कांग्रेस जनहित ने जनहित में मुद्दा उठाया था और आगे भी आमजनता के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। नीट पेपर लीक की इस गड़बड़ी में लाखों विद्यार्थियों का भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है ।विरोध प्रदर्शन में सभी को एकजुट होकर आवाज उठाना चाहिए।कांग्रेस पार्टी ने इसका देश भर में विरोध दर्ज कराते हुए प्रदर्शन किया।अन्य बहुत से मुद्दे हे जिन मुद्दों पर सभी को मिलकर विरोध करना चाहिए।कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की देश को आजाद करने से लेकर विकासशील करने में अहम भूमिका रही है।पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि सीनियर लीडर्स की जहाँ आवश्यकता है हम सभी उपलब्ध रहेंगे।पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीपराव शितोले ने कहा कि प्रत्येक ग्राम में युवाओं कार्यकर्ताओं की टीम तेयार करना होगा,वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करना होगा।मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के बाद युवक कांग्रेस एवं कांग्रेस के अनुसांगिक संगठन पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जमकर नारेबाजी की ओर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया।युवा संवाद कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी शिवीसिंह चौहान,युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया संगठन प्रभारी चेतन चौधरी,पूर्व गृहमंत्री राजपुर विधायक बाला बच्चन,बड़वानी विधायक राजेंद्र मंडलोई,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पोरलाल खरते,जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी,संगठन मंत्री नासिर खान,प्रदेश सहसचिव गिरिष जायसवाल,PCC सदस्य अजय मिश्रा,अभिषेक ठक्कर,प्रकाश जैन,अजय ठक्कर,प्रकाश खेड़कर,आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोंटा खेड़कर,किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सिलदार सोलंकी,जिला अध्यक्ष आदित्य गोयल,खेतिया ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सोनिस,पानसेमल ब्लॉक अध्यक्ष रवि पाटिल,विधानसभा अध्यक्ष विवेक चौधरी,जिला महासचिव चारु शितोले,ब्लॉक अध्यक्ष युवक कांग्रेस पीयूष चौधरी,जनपद पंचायत सदस्य मोतीराम सोलंकी,प्रतिनिधि अनूप पवार,राधेश्याम जगताप,संदीप छाबड़ा,सुमित नाइक,सुरेश खलाने,मयूर परमार,विष्णु बंजारा,तुलसीराम राठौड़,सहित अन्य मौजूद रहे।वही आवश्यक व्यवस्थाओं को देखते हुए SDOP राजपुर आयुष अलावा,थाना प्रभारी विजय रावत,तहसीलदार सुनील सिसोदिया पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।पुतला दहन के बाद पुलिसकर्मी ने पानी डालकर आग बुझाते नजर आए।

Next Post

अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम युवक टावर पर चढ़कर कर रहा विरोध, मचा हड़कंप

Sat Jun 6 , 2026
सिंगरौली । नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गनियारी के टिकुरी टोला में आज शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब जिला प्रशासन की टीम सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को हटाने के लिए पहुंची। इस कार्रवाई का विरोध करते हुए हिमांशु सोनी नामक एक युवक अपनी जान […]

You May Like